यवतमाल में युवक की सनसनीखेज हत्या ,एक संदिग्ध गिरफ्तार ;घाटंजी पुलिस कर रही है मामले की जांच
यवतमाल:यवतमाल जिले के घाटंजी तहसील के पांढुर्णा (खुर्द) गांव में आज सुबह सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। सुबह गोशाले में बकरी के मिमियाने की आवाज सुनकर एक युवक घर से बाहर निकला। बकरी के बच्चे को बांधने के बाद उसकी नज़र सड़क पर पड़ी, जहाँ पड़ोसी व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में दिखाई दिया।
घटना की जानकारी तुरंत गांव के पुलिस पाटिल को दी गई। बाद में मृतक की बहन और जीजा को भी इसकी सूचना दी गई। इसी दौरान घाटंजी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की जांच शुरू की गयी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या अवैध संबंधों से उत्पन्न विवाद के कारण हुई है। संदिग्ध महिला के पति ने युवक की हत्या करने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।











