उधारी विवाद में दो युवकों पर हत्या का आरोप,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार—जांच जारी
नागपुर में आरा मशीन पर काम करने वाले महेश नाथूराम डहारे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चंद्रेश वर्मा और रितिक नंदेश्वर के साथ मृतक का उधारी के पैसों को लेकर मौखिक विवाद हुआ था।
रात में दोनों आरोपी आरा मशीन पर पहुंचे और महेश के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने चंद्रेश वर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि आगे की जांच जारी है।











