रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और गार्ड की व्यवस्था की मांग
हेमराजजी कुंभारे के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी प्रभाग 5 ने शांति नगर कावरापेठ से नामदेव नगर अंडरपास तक बंद पड़े निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 7 नवंबर 2025 को पीडीडब्ल्यू नागपुर और विभागीय रेलवे प्रबंधक दक्षिण-पश्चिम नागपुर को निवेदन दिया गया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। इस वजह से नागरिकों को रेलवे क्रॉसिंग में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोज़ाना लगभग 5000 स्कूल जाने वाले बच्चों को रेल पटरी पार करनी पड़ती है, जिससे गंभीर सुरक्षा खतरा उत्पन्न हो गया है।
वहीं, एम्बुलेंस को भी इस क्षेत्र में आने में कठिनाई हो रही है। प्रभाग 5 संगठन मंत्री हेमराजजी कुंभारे के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में प्रदीप पौनीकर, इंजि. प्रतिक बावनकर, किशन निमजे, विजय निमजे सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अंडरपास में सीसीटीवी कैमरे, लाइट और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने की मांग की। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो और तीव्र आंदोलन किया जाएगा।











