राहुल ने कहा- चुनाव आयोग को कंट्रोल कर रही; एसईआर ने सदन के सामने 3 मांगें रखी, 3 सवाल पूछे
लोकवाहिनी, संवाददाता:नई दिल्ली। राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार (एसईआर) पर 28 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि भाजपा चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है। भाजपा देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है।
राहुल की तस्वीर दिखाने पर स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए। कहा- इसे सदन नहीं चलेगा। राहुल ने 3 मांगें रखी, जिसमें:
मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए।
सीसीटीवी फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए।
चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए।
उन्होंने कहा वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती। वहीं उन्होंने 3 सवाल भी पूछे, जिसमें:
नियुक्ति से सीईसी को क्यों हटाया गया?
दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता?
चुनाव के 45 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज क्यों डिलीट किए?
राहुल के भाषण के दौरान हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल का ज़िक्र के समय कांग्रेस सांसदों द्वारा मॉडल की तस्वीर दिखाने पर स्पीकर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का चुनाव चोरी किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्राजील की मॉडल का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्राजील की मॉडल का नाम 22 बार वोटर लिस्ट में आया। एक महिला का नाम 200 बार वोटर लिस्ट में नहीं आया।











