बुलढाणा:बुलढाणा जिले के मोताला तहसील स्थित रिधोरा खंडोपंत गांव में अचानक 80 भेड़ों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि कई अन्य भेड़ों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वही, मृत सभी भेड़ भेड़पालक नाना चेत्रू गोरे की बताई जा रही हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, भेड़ों की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पशु चिकित्सा विभाग की जांच के बाद ही हो पाएगी।
इस घटना में भेड़पालकों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित भेड़पालक को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।










