कई वर्षों से अटकी नागपुर महानगरपालिका चुनाव प्रक्रिया को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यक्रम जारी होते ही 15 दिसंबर से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इस संबंध में मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने बताया कि नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में कुल 38 प्रभाग हैं, जिनके अंतर्गत 151 सदस्यों के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी प्रभागों को प्रशासनिक दृष्टि से 10 जोनों में विभाजित किया गया है।











