अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
भिवंडी शहर के पारसनाथ कॉम्प्लेक्स में स्थित ‘9 टू 9 इलेक्ट्रॉनिक’ दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में सैमसंग, एलजी, सोनी जैसी नामी कंपनियों के करीब 200 स्मार्ट टीवी और गोदाम में रखे डीप फ्रीजर आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत और प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
सौभाग्यवश, इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभागों ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोई भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है और जांच में तकनीकी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।











