मुंबई। महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनावों में महायुति ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। राज्य के पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, धाराशिव, परभणी, लातूर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और रायगढ़ जिला परिषदों के नतीजे घोषित कर दिए गए।
भाजपा एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने अधिकांश जिला परिषदों में जीत हासिल की है। महायुति में शामिल शिंदे गुट और एनसीपी (अजीत पवार) पार्टियों को भी कुछ जगहों पर सफलता मिली है।
जिला परिषद चुनाव में महाविकास अघाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने सांगली जिला परिषद में जीत हासिल की है। इसके अलावा महाविआ की तीनों पार्टियों को कहीं और सत्ता नहीं मिल सकी। भाजपा ने 7 जिला परिषदों में, शिवसेना ने 2 और एनसीपी (अजीत पवार) पार्टी ने भी 2 जिला परिषदों पर कब्जा जमाया।







