राज्यसभा चुनाव बिनविरोध करवाने की कोशिश, परिस्थितियों पर नजर
ई-बॉण्ड से अब घर बैठे मुद्रांक शुल्क भरा जा सकेगा
महसूल शिबिरों में नागरिकों को तुकडेबंदी और सभी सेवाएँ उपलब्ध
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी अहम् जानकारी
नागपुर:भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अहम् जानकारी देते हुए कहा कि उनके पास राज्यसभा के चार सीटों के लिए पर्याप्त संख्या मौजूद है। कोर कमिटी की बैठक में चर्चा हुई और भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए भेजी जाने वाली नामों की सूची केंद्रीय कोर कमिटी को भेजी जाएगी। बावनकुले ने बताया कि राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होने की कोशिश की जाती है, और मुख्यमंत्री भी यही सोच रखते हैं, लेकिन फिलहाल परिस्थितियाँ थोड़ी अटपट हैं। यदि एकमत नहीं बनता है, तो चुनाव कराना पड़ेगा।
ई-बॉण्ड के संदर्भ में उन्होंने बताया कि अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन ई-बॉण्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से मुद्रांक शुल्क (ड्युटी) ऑनलाइन ही भरना संभव होगा। यह कदम महसूल विभाग द्वारा डिजिटलाइजेशन की दिशा में उठाया गया एक आधुनिक कदम माना जा रहा है।
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल अभियान की भी तैयारी शुरू हो गई है। मार्च के 7 और 14 तारीख को, और अप्रैल व मई में प्रत्येक दो-दो दिन मंडल स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरो में तुकडेबंदी, जिवंत सातबारा से लेकर एन-ए तक महसूल विभाग की सभी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में जिले के गार्डियन मिनिस्टर, MLA, MP और दूसरे सभी पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव मौजूद रहेंगे। । बावनकुले ने कहा कि वे स्वयं भी इन शिविर का दौरा करेंगे और जरांगे पाटील द्वारा प्रस्तुत कुछ मांगों पर भी चर्चा होगी। बैठक में इन मांगों का समाधान निकालने का फैसला लिया जाएगा।
ये कदम भाजपा के राज्यसभा चुनाव में रणनीतिक तैयारी और नागरिक सेवा में डिजिटल सुधार दोनों को दर्शाते हैं।










