पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज : 14,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
लोकवाहिनी, संवाददाता
बनासकांठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के बनासकांठा जिले को किसानों ने आलू उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र बना दिया है। अब उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत नहीं है, जो आलू से सोना बनाने का वादा करे, क्योंकि ये अपने काम के जरिए पहले से ही ऐसा कर रहे हैं। क्षेत्र की कृषि प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नर्मदा के पानी की उपलब्धता और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक सिंचाई पद्धतियों को अपनाने से बनासकांठा का कृषि परिदृश्य बदल गया है। उन्होंने भीलड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, बनासकांठा के आलू अब पूरी दुनिया में मशहूर हैं। किसी को यहां आकर यह कहने की जरूरत नहीं है कि वे आलू से सोना बना देंगे। यहां के लोग खुद कह सकते हैं कि वे पहले से ही ऐसा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12 नवंबर, 2017 को पाटन जिले में अपने भाषण में आलू अंदर, सोना बाहर का जिक्र किया था। प्रधानमंत्री ने अनादर स्थित आलू प्रसंस्करण संयंत्र के विस्तार का भी जिक्र किया, जहां फ्रेंच फ्राइज बनाए जाते हैं। (पेज 6 पर)
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से सीधे किसानों के खाते में पैसे भेज दिए। किसानों के खाते में सीधे डीबीटी के जरिए पैसा भेजा गया है। पैसा उन्हीं किसानों के खाते में पहुंचेगा जो इस योजना के लिए पात्र हैं और उनके आवेदन में कोई दिक्कत नहीं। प्रधानमंत्री ने 30 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे, बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही, उन्होंने बटन दबाकर पीएम किसान योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के जरिए देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,090 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी गई।













