अपने तीव्र आंदोलनो, विरोध प्रदर्शनों और अपने ही तरीके से न्याय दिलाने का प्रयास करने वाली पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर अध्यक्ष विशाल बडगे के नेतृत्त्व मे आज नागपुर शहर के वर्धा रोड स्तिथ ICICI बैंक शाखा के सामने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया, मनसे शहर अध्यक्ष विशाल बडगे के अनुसार वनश्री मुलचंद तरोणे नामक विधवा महिला के निजी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर ICICI बैंक और बैंक के ही कुछ कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत कर आर्थिक धोखधड़ी की गई, बडगे के अनुसार बैंक ने फर्जीवाड़ा कर महिला के नाम पर 7 लाख रुपयों का लोन जारी कर दिया और अब पैसो की वसूली के लिए बैंक के रिकवरी एजेंट्स पीड़िता पर पैसे वापिस देने के लिए दबाव बना रहा है जब की महिला और मनसे शहर अध्यक्षके अनुसार उन्होंने किसी प्रकार का लोन लिया ही नहीं है. मनसे पदाधिकारियों द्वारा बैंक कर्मचारियों को अगले 8 दिनों मे इस मामले को सुलझाने की चेतावनी दे डाली और धमकी देते हुए कहा की यदि ऐसा नहीं हुआ तोह नागपुर शहर मे सभी ICICI बैंको के कांच मनसे स्टाइल मे फोड़ दिए जायेंगे। हमारे संवाददाता ने इस विषय पर मनसे शहर अध्यक्ष विशाल बडगे और पीड़ित विधवा महिला से बात की देखिये यह रिपोर्ट।
October 17, 2025
0 Comment
199 Views
ICICI बैंक ने की विधवा महिला से आर्थिक धोखाधड़ी, मनसे ने किया बैंक मे तीव्र विरोध प्रदर्शन
by Digital Desk
अपने तीव्र आंदोलनो, विरोध प्रदर्शनों और अपने ही तरीके से न्याय दिलाने का प्रयास करने वाली पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर अध्यक्ष विशाल बडगे के नेतृत्त्व मे आज नागपुर शहर के वर्धा रोड स्तिथ ICICI बैंक शाखा के सामने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया, मनसे शहर अध्यक्ष विशाल बडगे के अनुसार वनश्री मुलचंद तरोणे नामक... Read More








