नागपुर। नागपुर के किसलय राय ने इंग्लैंड के लीड्स में आयोजित बेहद कठिन आयरनमैन लीड्स 2026 प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रतियोगिता में भारत से तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से केवल दो ही इसे पूरा कर सके। 16 अगस्त को सुबह 7 बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 3.8 किलोमीटर तैराकी, 183 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर दौड़ की चुनौती पूरी करनी थी। इसमें विश्व भर से लगभग 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। किसलय राय ने 183 किलोमीटर की साइकिल यात्रा 8 घंटे 20 मिनट में पूरी की। इस मार्ग में 2.5 किलोमीटर की चढ़ाई थी। इसमें उन्हें ब्लैक हिल्स में लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर 110 मीटर की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ी।
September 3, 2026
0 Comment
0 Views
नागपुर के किसलय राय बने आयरनमैन
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। नागपुर के किसलय राय ने इंग्लैंड के लीड्स में आयोजित बेहद कठिन आयरनमैन लीड्स 2026 प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रतियोगिता में भारत से तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से केवल दो ही इसे पूरा कर सके। 16 अगस्त को... Read More













