लोकवाहिनी, संवाददाता:नागपुर। भाजपा पार्षद लक्ष्मी यादव ने लक्ष्मी नगर जोन सभापति और धनश्री देशपांडे ने धरमपेठ जोन सभापति के रूप में 24 अप्रैल जोन कार्यालयों में कार्यभार संभाला। जोन कार्यालयों में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महापौर नीता ठाकरे ने दोनों नवनियुक्त जोन सभापतियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद माया इवानते, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, राज्य सफाई कर्मचारी बोर्ड के अध्यक्ष सतीश डागोर, पूर्व महापौर नंदा जिचकार, पूर्व महापौर वसुंधरा मसरुकर के साथ पार्षद और नगर निगम कर्मचारी उपस्थित थे। जोन सभापति का चुनाव कुछ दिन पहले हुआ। प्रभाग क्र. 16 (ब) से लक्ष्मी यादव निर्वाचित हुई हैं। भाजपा की लक्ष्मी यादव ने नगर निगम के लक्ष्मीनगर जोन क्र. 1 के जोन कार्यालय में जोन सभापति पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मुन्ना यादव, पार्षद दिलीप दिवे, पूर्व पार्षद किशोर वानखेड़े, पूर्व पार्षद रमेश सिंगारे, सहायक आयुक्त धनंजय जाधव और जोन के विभिन्न दलों के पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इसी प्रकार, भाजपा की धनश्री देशपांडे ने धरमपेठ जोन नं. 2 के जोन कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जोन सभापति के रूप में कार्यभार संभाला। वे प्रभाग क्र. 15 (क) निर्वाचन क्षेत्र से नगर निगम के लिए चुनी गई हैं। धरमपेठ जोन कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पार्षद साधना बरडे, खेल विशेष समिति सभापति दर्शनी धवड, नगर निगम की झुग्गी-झोपड़ी उन्मूलन और आवास निर्माण विशेष समिति सभापति रुतिका मसराम, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश गुप्ता, पार्षद अभिजीत प्रभुकांत झा, पार्षद विनय दानी, पार्षद नील हिरनवार, पार्षद विनोद कन्हेरे, पार्षद विनोद बघेल, पार्षद पूजा पाठक और सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम उपस्थित थे।











