नागपुर:पांचपावली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ते हुए 3.30 लाख रुपये मूल्य की 5 बाइकें बरामद की हैं। 25 नवंबर को फिर्यादी भगवंतसिंह गिल की ग्रे रंग की टीवीएस जुपिटर घर के सामने से चोरी हो जाने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान लष्करीबाग क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन संघर्षरत किशोरों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने जुपिटर, एक्टिवा और पल्सर सहित कई वाहन पांचपावली व जरीपटका क्षेत्र से चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने विभिन्न मामलों में चोरी हुई चार बाइकें तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक इस प्रकार कुल 5 वाहनों का माल जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
जाँच कार्य में बाबूराव राऊत एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना की पुरी जानकारी डीसीपी राहुल मदने इन्होंने दी है।










