काठमांडू। नेपाल में आई तबाही को एक हफ्ता होने वाला है। 26 अगस्त को आई इस आपदा के बाद खबर लिखे जाने तक नेपाल में 1066 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, हजारों लोग अभी भी लापता हैं। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे बड़ी चुनौती अब बरामद शवों की पहचान को लेकर सामने आ रही है। बड़ी संख्या में शव कई दिनों तक पानी और मलबे में पड़े रहने के कारण खराब हो चुके हैं। ऐसे में प्रशासन ने अज्ञात शवों को दफनाने का फैसला किया है, लेकिन इससे पहले उनकी पहचान से जुड़ी तमाम जानकारियां और डीएनए सैंपल सुरक्षित किए जा रहे हैं। नेपाल के चितवन जिले में बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में शव बरामद किए गए हैं।
September 2, 2026
0 Comment
38 Views
नेपाल में शवों को जलाने की जगह दफनाया जा रहा, अब तक 1066 मौतें
by Digital Desk
काठमांडू। नेपाल में आई तबाही को एक हफ्ता होने वाला है। 26 अगस्त को आई इस आपदा के बाद खबर लिखे जाने तक नेपाल में 1066 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, हजारों लोग अभी भी लापता हैं। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे बड़ी... Read More













