लोकवाहिनी, संवाददाता नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जिओ गोर ने सोमवार को कहा कि वाशिंगटन के लिए कोई भी देश भारत जितना महत्वपूर्ण नहीं है और दोनों पक्ष व्यापार समझौते को मजबूत करने में सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को सच्चा दोस्त कहा। वहीं ग्रोवर ने कल ट्रेड डील को लेकर होने वाली बातचीत की भी जानकारी दी।
ग्रोवर ने कहा कि अमेरिका और भारत केवल साझा हितों के लिए नहीं, बल्कि ऊंचे स्तर पर स्थापित रिश्तों से बंधे हुए हैं। ग्रोवर ने कहा कि सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन वे हमेशा अपने मतभेद सुलझा लेते हैं। संजय ग्रोवर ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ट्रेड डील पर उन्होंने कहा कि इसे अंजाम तक पहुंचाना आसान नहीं है, लेकिन हम वहां पहुंचने के लिए दृढ़ हैं। ग्रोवर ने कहा, दोनों देश सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।








