देशवासियों को दीपावाली की शुभकामनाएं
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी अपने संदेश में कहा कि वह भी हर भारतीय की तरह इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। पीएम मोदी ने बताया कि उनकी परंपरा रही है कि वह दिवाली के मौके पर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के बीच समय बिताते हैं। इंस्टाग्राम पर जारी अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, वह भी हर भारतीय की तरह इस पर्व को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक परंपरा रही है कि दिवाली के अवसर पर वह देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के बीच समय बिताते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस साल भी इस परंपरा को जारी रखेंगे और जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक है। मोदी ने उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी को दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा।















