0 Comment
नागपुर। विदर्भ के वरिष्ठ पत्रकार, प्रख्यात लेखक और दैनिक तरुण भारत के पूर्व प्रधान संपादक एल.टी. उपाख्य लक्ष्मणराव जोशी का वृद्धावस्था के चलते 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से एक सिद्धांतवादी विचारक और वरिष्ठ हस्ती को समाज ने खो दिया।






