गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के अपने दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्षी राजनीति के तौर-तरीकों पर जमकर निशाना साधा। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने के प्रयास में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब कर रहे हैं।
यह हमला दिल्ली में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन और संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी के आचरण को लेकर किया गया। अमित शाह ने संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “संसद लोकतंत्र का एक पवित्र मंदिर है। राहुल गांधी वहां सीढ़ियों पर बैठकर चाय-पकौड़े खा रहे थे। क्या उन्हें यह भी नहीं पता कि नाश्ता कहां करना चाहिए? हम भी कभी विपक्ष में थे, विरोध प्रदर्शन भी किए, लेकिन उसके लिए एक सही मंच और मर्यादा होती है।”
शाह ने आगे कहा कि एआई समिट जैसे वैश्विक मंच पर बिना कपड़ों के प्रदर्शन करना सीधे तौर पर देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश है, जिसे भारत की जनता कभी माफ नहीं करेगी।











