मुंबई। वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी निवेशकों की लगातार लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मजबूत हुई निवेशक धारणा के बीच सेंसेक्स 1,718 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी फिर से 25,000 अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,718.01 अंक यानी 2.17 प्रतिशत चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 81,028.02 अंक पर बंद हुआ। एनएससी का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 493.75 अंक यानी 2.01 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर 25,030.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 6.15 प्रतिशत चढ़ा। कंपनी ने एक दिन पहले कहा था कि सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 4,587.88 करोड़ रुपये रहा। वाहन कारोबार में मजबूत राजस्व वृद्धि से कंपनी के लाभ को समर्थन मिला। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी बढ़त रही।।
November 7, 2026
0 Comment
3 Views
सेंसेक्स 81 हजार के पार
by Digital Desk
मुंबई। वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी निवेशकों की लगातार लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मजबूत हुई निवेशक धारणा के बीच सेंसेक्स 1,718 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी फिर से 25,000 अंक के... Read More
















