कराड तालुका के येरवळे गांव में मौसम की अचानक करवट ने लोगों को हड़कंप मचा दिया। बुधवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब भारी बारिश, तेज हवा और बिजली कड़कने के बीच येरवळे गाव में खेत मे खड़ा एक नारियल का पेड़ बिजली की चपेट में आ गया और उसमें आग लग गई।
इस घटना से आसपास के लोगों में डर और हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का दृश्य वहां मौजूद ग्रामीणों और आसपास के किसानों ने देखा।
कराड, जावळी और महाबळेश्वर तालुका में इस दौरान अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं ने व्यापक नुकसान की आशंका बढ़ा दी। मार्च के अंतिम सप्ताह में लगातार दूसरे दिन हुई यह अप्रत्याशित बारिश और बिजली कड़कने की घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और चिंता का माहौल बना दिया है।
स्थानीय नागरिकों और किसानों का कहना है कि इस अचानक मौसम परिवर्तन ने कृषि और आम जनजीवन दोनों को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के इस अंतिम सप्ताह में इस तरह की अप्रत्याशित मौसम घटनाएं विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र के लिए असामान्य नहीं हैं।








