चर्चा में छगन भुजबल का नाम
मुंबई। महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा के सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हाल ही में सुनेत्रा पवार बारामती उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बनी हैं। ये सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी।
23 अप्रैल को वोटिंग हुई और 4 मई को घोषित हुए नतीजों में सुनेत्रा पवार को जीत मिली। बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को कुल 2 लाख 18 हजार 969 वोट मिले। उन्होंने ये सीट 2 लाख 18 हजार 34 वोटों के अंतर से जीता। दूसरे नंबर पर न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रो आर वाई घुटुकडे सर रहे जिन्हें महज 935 वोट मिले। सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद सबसे अधिक चर्चा वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल के नाम की हो रही है। राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें दिल्ली भेज सकती है। हालांकि, भुजबल के साथ-साथ पूर्व सांसद आनंद परांजपे का नाम भी रेस में शामिल है, जिससे पार्टी के भीतर प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है।










