कई अधिकारियों के तबादलों से खलबली
लोकवाहिनी, शहर प्रतिनिधि
नागपुर। जिला (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रशासनिक कारणों से विभिन्न पुलिस अधिकारियों की नियुक्तियों में बदलाव किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सावनेर, कुही, बुटीबोरी, मौदा, सुरक्षा शाखा और पुलिस नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों के तबादले/नियुक्तियां की गई हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए स्थानों पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इन परिवर्तनों के परिणामस्वरूप ग्रामीण पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यह कहा जा रहा है कि इन महत्वपूर्ण तबादलों से स्थानीय कानून व्यवस्था, नियंत्रण और प्रक्रियाओं पर असर पड़ने की संभावना है। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों के लिए तत्काल कार्यभार संभालना और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कई अधिकारी के तबादले करने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
ऑर्डर आने से मची हलचल
जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार द्वारा आदेश जारी होने के बाद ग्रामीण पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। कई थानों में जमे पुलिस अधिकारी को प्रशासकीय तबादले की जानकारी मिलते ही हलचल मच गयी। आदेश के अनुसार साइबर विभाग के पुलिस निरीक्षक निशांत शंकरराव मेश्राम को बुटीबोरी का प्रभारी अधिकारी, सुरक्षा विभाग के निरीक्षक राजेन्द्र जगन्नाथ पाटील को कुही थाने में प्रभारी अधिकारी, नियंत्रण कक्ष की पुलिस पुलिस निरीक्षक ऋतुजा दीपक जाधव (हुशार) को सावनेर थाने प्रभारी अधिकारी, पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिस निरीक्षक ईश्वर संभाजी हनवते को मोहपा थाने में प्रभारी अधिकारी बनाकर तबादला किया गया है पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिस निरीक्षक गणेश कुमार फुलकवर को साइबर विभाग में प्रभारी अधिकारी, सावनेर थाने में कार्यरत पुलिस निरीक्षक उमेश नागोराव पाटील को पुलिस नियंत्रण कक्ष में रवाना किया गया, कुही थाने के पुलिस निरीक्षक प्रशांत वामनराव काले को सुरक्षा शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। बुटीबोरी के सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश मारोतराव चवरे को पुलिस नियंत्रण कक्ष में रवाना किया गया है।











