राज्य के विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री से मांगा मार्गदर्शन
फड़णवीस ने दी परियोजनाओं की जानकारी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे की प्रगति पर चर्चा की। फड़णवीस ने इस बैठक को प्रेरणादायक बताते हुए महाराष्ट्र के विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मांगा, जो राज्य के भावी विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, फड़णवीस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में चल रही कई परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति और स्थिति के बारे में जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने राज्य से संबंधित कई मामलों पर प्रधानमंत्री मोदी से मार्गदर्शन मांगा। फड़णवीस ने पोस्ट में कहा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महाराष्ट्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन मांगा। मैंने उन्हें महाराष्ट्र की कई परियोजनाओं और कार्यों की प्रगति और स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।











