मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी की उपस्थिति में लोक भवन में मुख्य समारोह का शुभारंभ
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। नागपुर नगर निगम, नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, जिला प्रशासन, नागपुर जिला परिषद, वन विभाग और ग्रीन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नागपुर शहर और जिले में आयोजित 10 लाख वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों शनिवार, 1 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बतौर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राज्य के राजस्व मंत्री और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और महापौर नीता ठाकरे उपस्थित रहेंगी।
समारोह में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे, वित्त और योजना राज्य मंत्री आशीष जयसवाल के साथ सांसद द्वय माया इवनाते व श्यामकुमार बर्वे, विधायकगण अभिजीत वंजारी, सुधाकर अडबाले, परिणय फुके, कृपाल तुमाने, संजय भेंडे, राजीव पोद्दार, डॉ. नितिन राउत, कृष्णा खोपड़े, प्रवीण दटके, विकास ठाकरे, मोहन मते, समीर मेघे, चरणसिंह ठाकुर, डॉ. आशीष देशमुख व संजय मेश्राम, संभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम. श्रीनिवास राव, रातुम नागपुर विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर, मॉयल के सीएमडी विश्वनाथ सुरेश, वेकोलि के सीएमडी हेमंत पांडे, ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सतीश वटे, उपमहापौर लीला हाथीबेड़, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी वखरे, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, विपक्ष नेता संजय महाकालकर, धरमपेठ जोन की सभापति धनश्री देशपांडे, एमआईएम के समूह नेता शकील पटेल, मुस्लिम लीग के समूह नेता असलम मुल्ला खान, शिवसेना (उबाठा) के समूह नेता किशोर कुमेरिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस की समूह नेता आभा पांडे, बसपा की समूह नेता हर्षा जयसवाल और शिवसेना के समूह नेता गणेश चलर्वेार उपस्थित रहेंगे। नासुप्र सभापति संजय मीणा, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इनटकर, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद और जि.प. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनि ने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।










