नागपुर। पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सकारात्मक शक्तियों को पहचानकर उन्हें सामने लाने का माध्यम भी है। इसी विचार को सार्थक करते हुए ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड राइटर्स एसोसिएशन की दूसरी वर्षगांठ अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में ‘मीडिया मित्र अवार्ड 2026’ एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के जानेमाने चिकित्सक डॉ. उदय बोधनकर, लेखक और पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह खास तौर से शामिल हुए।
छह विशिष्ट व्यक्तियों को ‘मीडिया मित्र अवार्ड 2026’ समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छह विशिष्ट व्यक्तियों को ‘मीडिया मित्र अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सेलिब्रिटी शेफ विष्णु मनोहर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक चंद्रशेखर गलगलीकर, समाजसेवी, प्रकाशक एवं ‘अग्रचिंतन’ पत्रिका के संपादक दुर्गाप्रसाद हरकिसनजी अग्रवाल, सूचना के अधिकार के विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षक नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी नूतन ताई रेवतकर तथा पर्यावरण प्रेमी एवं नागपुर फर्स्ट इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष तनवीर मिर्जा शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं राधाकृष्ण हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट (एडमिन) जगदीश गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध बालरोग विशेषज्ञ डॉ. उदय बोधनकर, बिजनेस लीडर, फिलॉसफर, लेखक एवं लाइफ कोच तथा एसएमएस लिमिटेड के निदेशक सीए हेमंत लोढ़ा, बिजनेस लीडर एवं टेक्नोक्रेट तथा मैकगेल न्यूमैटिक्स प्रा. लि. के कार्यकारी निदेशक अतुल अग्रवाल, लेखक, विचारक, मोटिवेशनल स्पीकर, ऑथर एवं अतिरिक्त आयकर आयुक्त संजय अग्रवाल तथा इनोवेशन एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट विशेषज्ञ एवं प्रियदर्शिनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. विवेक नाहनोटी मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय पर्सनेलिटी डेवलपमेंट कोच एवं प्रबंधन विशेषज्ञ मतीन खान ने दिया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, वसंत पारधी एवं सौरभ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन यतीन्द्र नाडकर्णी ने किया। उनके प्रभावी सूत्रसंचालन ने समारोह को जीवंत बनाए रखा। अंत में कार्यकारी सचिव सूरज तेलंग ने आभार व्यक्त किया।












