नागपुर। पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव के लिए महानगरपालिका प्रशासन से तैयारियों को संचालित किया जा रहा है। घरेलू गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर भर में 415 कृत्रिम विसर्जन टैंक को तैयार किया जा रहा है, जबकि 6 फीट और बड़ी ऊंचाई की सार्वजनिक मंडलों की मूर्तियों के विसर्जन के लिए कच्ची विसा, गोरेवाड़ा, पुलिस लाईन टाकली और कोराड़ी कृत्रिम तालाब में विसर्जन की व्यवस्था की जाएंगी। निर्माल्य संकलन के लिए सभी कृत्रिम टैंक के समीप व्यवस्था होगी, जबकि 16 मोबाइल निर्माल्य संकलन वाहनों को रखा जाएगा। मनपा प्रशासन से कृत्रिम टैंक निर्माणकार्य किया जा रहा है।
14 निर्माल्य रथों की व्यवस्था शहर भर में सार्वजनिक गणेश मंडलों से निर्माल्य संकलन के लिए रथों को तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक जोन में 1 निर्मार्ल्य रथ के साथ ही 4 अतिरिक्त निर्माल्य रथ को तैनात किया जाएगा। शहर भर में करीब 200 सार्वजनिक मंडलों से निर्माल्य को संकलन करने का प्रयास भी किया जाएगा। लक्ष्मीनगर, धरमपेठ, हनुमान नगर, धंतोली और नेहरू नगर जोन में एजी एनवायरो एजेंसी और गांधीबाग, सतरंजीपुरा, लकड़गंज, आशीनगर और मंगलवारी जोन में बीबीजी इंडिया एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है।
लक्ष्मीनगर 39 टैंक, 48 कर्मचारी, धरमपेठ में 71 टैंक, 60 कर्मचारी, हनुमान नगर में 52 टैंक, 72 कर्मचारी, धंतोली में 28 टैंक, 123 कर्मचारी, नेहरू नगर में 47 टैंक, 109 कर्मचारी, गांधीबाग में 59 टैंक, 76 कर्मचारी, सतरंजीपुरा में 27 टैंक, 110 कर्मचारी, लकड़गंज में 37 टैंक, 110 कर्मचारी, आशीनगर में 16 टैंक, 40 कर्मचारी, मंगलवारी जोन में 39 टैंक, 162 कर्मचारी तैनात रहेंगे।












