नागपुर। उपराजधानी नागपुर का इलाका मंगलवार को भूकंप के झटकों से हिल गया। दोपहर 3 बजे के करीब नागपुरवासियों को भूकंप के दो हल्के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र उमरेड तहसील के गांवों में था, लेकिन शहरवासियों को भी इसके कंपन महसूस हुए। अचानक आए इस भूकंप के कारण नागरिकों में डर का माहौल फैल गया था।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजकर 5 मिनट 58 सेकंड पर उमरेड तहसील के हलदगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जमीन के नीचे 8 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र था और तीव्रता 3 इतनी थी। इसके बाद 15 मिनट में दोपहर 3 बजकर 20 मिनट 50 सेकंड पर तुरंत दूसरा झटका लगा। इसका भी केंद्र उमरेड तहसील के डव्हा गांव के परिसर में जमीन के नीचे 8 किमी की गहराई पर था। दूसरे झटके की तीव्रता 2.3 इतनी होने की जानकारी है। तीव्रता कम होने के बावजूद भूकंप के झटके से ग्रामीणों में भय का माहौल फैल गया और अफरा-तफरी मचने की जानकारी है। नागपुर शहर में भी कुछ जगहों पर भूकंप के झटके महसूस होने से डर फैल गया था।













