मीरा कुमार करेंगी अध्यक्षता, खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे, राहुल समापन भाषण देंगे
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार 30 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीसीसी) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी。 सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस कार्यक्रम की कार्यवाही की शुरुआत करते हुए ‘प्रस्ताव’ पेश करेंगे और इसे पारित किए जाने से पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समापन भाषण देंगे。
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने यहां खरगे के आवास पर बैठक कर ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया。 गठबंधन के नेता कथित वोट चोरी के मुद्दे पर सांकेतिक विरोध के तौर पर खरगे के आवास पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं。
इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और के.सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीरा कुमार, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन, समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माजी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जॉन ब्रिटास समेत कई नेता शामिल हुए。 सूत्रों ने बताया कि मीरा कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी。
ये किसी राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं : राहुल
राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। एक नवंबर का मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए。













