संभावित जलसंकट से निपटने ग्रा.पं. चांपा और प्रशासन की संयुक्त पहल
लोकवाहिनी, संवाददाता
चांपा। आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए चांपा ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रशासन की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नागपुर के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार और उपविभागीय अधिकारी विद्यासागर चव्हाण के आदेशानुसार यह बैठक तहसीलदार आड़े और नायब तहसीलदार विनोद थोरवे के मार्गदर्शन में हुई। इस अवसर पर चांपा ग्राम पंचायत की सरपंच सोनाली पवार ने गांव की जलापूर्ति व्यवस्था, उपलब्ध जल संसाधनों, ग्रीष्मकाल में उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं और नागरिकों को होने वाली जल संबंधी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत की।
बैठक में आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित जलसंकट, गांव में जलापूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, कुओं और बोरवेलों में जल उपलब्धता की योजना, उपलब्ध जलसंसाधनों का उचित प्रबंधन, जलसंकट की स्थिति में वैकल्पिक जलापूर्ति की योजना, आवश्यकतानुसार तत्काल उपाय, नागरिकों को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया गया। उल्लेखनीय है कि बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांव में वास्तविक जलापूर्ति प्रणाली और जलस्रोतों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उपलब्ध जल भंडारण, जलापूर्ति प्रणाली और संभावित समस्याओं का निरीक्षण किया गया और आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई।
बैठक में सरपंच सोनाली पवार, उपविभागीय अधिकारी विद्यासागर चव्हाण, उमरेड के तहसीलदार आड़े, उपतहसीलदार विनोद थोरवे, मंडल अधिकारी संदीप आवलेकर, पंचायत समिति सहायक गट विकास अधिकारी छत्रपाल पटले, जि.प. जलापूर्ति विभाग से सिद्धेश बेले, मिस्त्री बी.वाई. चिटणीस, ग्राम विकास अधिकारी पवन उइके, ग्राम राजस्व अधिकारी आर.डी. नंदरधने, ग्राम राजस्व अधिकारी राजकुमार कावले, सहायक कृषि अधिकारी एस.ए. धनविजय व एस.एस. सुके, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा हिवरकर, पशुधन पर्यवेक्षक ए.जी. कलख्वाड़, मुख्याध्यापक नरेंद्र गावंडे, उपसरपंच अर्चना सिरसाम, पूर्व सरपंच अतिश पवार, पूर्व पुलिस पाटिल हंसराज नागरे सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी, ग्रा.पं. पदाधिकारी और गांववासी उपस्थित थे।

















