नागपुर की फुटबॉल टीम का भव्य सत्कार
नागपूर:तीसरे राष्ट्रीय ओशियन स्पोर्ट्स गेम 2025 हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, गुजरात और आंध्रप्रदेश राज्यों की अंडर-18 टीमों ने हिस्सा लिया था।
BKVM, नागपुर (महाराष्ट्र) की फुटबॉल टीम ने सभी मैचों में प्रतिद्वंद्वी राज्यों की टीमों को पराजित करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आज विजयी खिलाड़ियों के नागपुर आगमन के बाद विद्यालय में उनके सम्मान के लिए सत्कार समारोह का आयोजन किया गया।
यह सत्कार समर्पण हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रसन्ना बोरकर और संस्था के अध्यक्ष संजय दुबे के हाथों किया गया।इस अवसर पर सचिव वैभव दुबे, संचालिका सरिता तिवारी, मु.अ. मेश्राम, मु.अ. वाढई, तभाने, मेहर, गोन्नाडे, कढाव, पाटिल, प्रीति, ताजने, गुल्हाने आदि मान्यवर उपस्थित थे।









