नागपुर, शहर प्रतिनिधि. वर्धमाननगर इलाके में एक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दमकल विभाग मौके पर देरी से पहुंचा. इस कारण फायर सेफ्टी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
वर्धमाननगर में इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक सोमा फोम का गोदाम है. रविवार की शाम गोदाम में अचानक आग लग गई. गोदाम में फोम होने के कारण आग तेजी से फैल गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले * लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को घटना से अवगत कराया. दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था.










