महिला उद्यमियों को मिला महा-मंच, 6 से 9 दिसंबर तक ‘परसेशन एक्स्पो’ का आयोजन
नागपूर: नागपुर में महिला उद्यमियों के लिए एक बडा मौका सामने आया है. गायत्री महिला औद्योगिक सहकारी संस्था और M S M I D I फाउंडेशन साथ मिलकर 6 से 9 दिसंबर तक ‘परसेशन एक्स्पो’ का आयोजन कर रहे हैं। शहर की सैकड़ों महिलाएँ अपने बनाए उत्पाद यहां प्रदर्शित करेंगी।
चार दिनों तक चलने वाले इस एक्स्पो का उद्देश्य महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराना साथ ही उनके व्यवसाय को और बढ़ावा देना है। हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, पारंपरिक आभूषण, गृहउपयोगी सामग्री—ऐसे कई स्टॉल यहां आपको देखने को मिलेंगे।
6 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे एक्स्पो का उद्घाटन M S M I D F O फाउंडेशन के श्री डी. एम. शिरास करेंगे। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला उद्यमियों के लिए मार्गदर्शन सत्र भी होंगे।
एक्स्पो के दौरान महिलाओं के लिए व्यवसाय, मार्केटिंग और कौशल विकास पर कार्यशालाएं भी आयोजित किया जा राहा हैं। नई उद्यमी महिलाओं के लिये ये एक्स्पो आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आयोजकों का कहना है कि इस बार एक्स्पो में 500 से ज्यादा महिला उद्यमियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा वही नागपुर की महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम न सिर्फ व्यवसाय बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।











