बीजेपी उम्मीदवार के बेटे से मारपीट के बाद भड़का विवाद
बदलापूर: कुलगांव–बदलापुर नगर परिषद चुनाव के दौरान बदलापुर पुलिस थाना के बाहर दो गुटों में झड़प हो गयी। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
घटना की शुरुआत तब हुई जब वार्ड नंबर 22 के मतदान केंद्र के बाहर मौजूद लोगों ने बीजेपी उम्मीदवार रमेश सोलसे के बेटे के साथ मारपीट का सवाल उठाया। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।











