साइबर ट्रेनिंग लेकर करते थे ठगी , कई मामलों में वारंट जारी
कोच्चि से दबोचे गए आरोपी , कई राज्यों में छिपकर रह रहे थे
मुंबई में आम नागरिकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार बिल्डर पिता-पुत्र की जोड़ी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कस्तूरबा मार्ग पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी मिहिर जेतवा और अशोक जेतवा को केरला के कोच्चि शहर से गिरफ्तार किया।
दोनों पर वृद्ध निवेशकों सहित शहर के कई लोगों से 1 करोड़ रुपये की ठगी करने और उन्हें फ्लैट देने का झूठा आश्वासन देने का आरोप है। आरोपी पिछले दो सालों से महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरला जैसे राज्यों में छिपकर रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी साइबर संस्थानों से प्रशिक्षण लेकर लोगों को ठगते थे और उसी की मदद से पुलिस से बचने की कोशिश भी कर रहे थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई के विभिन्न थानों में आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और अदालत की ओर से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है।











