
लोकवाहिनी, संवाददाता:नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन सोमवार को दोनों सदनों में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- “पीएम के खिलाफ ऐसी बातें करना, उनकी मौत की कामना करना शर्मनाक है।”
नड्डा ने कहा- “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।” उच्च सदन की बैठक शुरू होते ही नड्डा ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि “कल यहाँ कांग्रेस की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी’ के नारे लगाए गए।”
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस सदन के माध्यम से देश से माफी मांगनी चाहिए।











