भाजपा पर हमला – इतिहास बदलने और जनता में भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेज पाटील ने भाजपा नेता रविंद्र चव्हाण पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी राजनीतिक समझ और परिपक्वता पर सवाल खड़े किए हैं। पाटील ने कहा कि रविंद्र चव्हाण में राजनीतिक मॅच्युरिटी की कमी है और उनके हालिया बयानों से उनकी वैचारिक पतन पूरी तरह उजागर हो गई है।
सतेज पाटील ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी जोरदार हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी इतिहास बदलने और जनता में भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करना और जनता को गुमराह करना भाजपा की रणनीति बन चुकी है, जिसे अब लोग समझने लगे हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर तंज कसते हुए सतेज पाटील ने कहा कि दोनों नेता केवल मतों के समीकरण के लिए एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आते हैं, लेकिन जनता की भलाई से जुड़े मूल मुद्दों पर वे एक साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने इसे राजनीति की दिखावटी लड़ाई करार दिया।
लोकतंत्र पर अपनी बात रखते हुए सतेज पाटील ने कहा कि नगरसेवकों का बिनविरोध चुना जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है। जनता को यह अधिकार मिलना चाहिए कि वह अपने प्रतिनिधि स्वयं चुने और सही विकल्प का निर्णय करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता की भागीदारी से ही संभव है।
पाटील ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने शहरों के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष निधि प्रदान की थी, जो आज भी शहरी विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो रही है।








