नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी की बुधवार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राहुल के इस बयान से पूरा सिख समुदाय आहत है। भाजपा ने कहा कि राहुल की यह टिप्पणी ‘प्रत्येक सिख पर भद्दी टिप्पणी है’ और साथ ही लोकसभा अध्यक्ष से विपक्ष के नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की।
राहुल की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने शिष्टता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। भाजपा ने अपने सिख नेताओं, जिनमें पुरी और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं, को मैदान में उतारा और कांग्रेस पर 1984 के सिख विरोधी दंगों जैसी ‘सिख विरोधी मानसिकता’ रखने का आरोप लगाया है।









