कुआलालंपुर। भारत और मलेशिया ने रविवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच हुई व्यापक वार्ता के बाद, दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए 11 ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
एक संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों की स्पष्ट और कड़ी निंदा की और आतंकवाद के प्रति ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं’ (Zero Tolerance) करने की नीति का आह्वान किया।
दोनों नेताओं ने आतंकवाद से व्यापक और सतत तरीके से निपटने के लिए समन्वित वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया तथा कट्टरता और हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की।









