संरक्षण के लिए समिति गठित करने का ऐलान
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। मारबत महोत्सव के माध्यम से लोग इड़ा-पीड़ा, अनिष्ट, बीमारी और बुराइयों को दूर करने की भावना व्यक्त करते हैं। यह 145 साल पुरानी परंपरा है और इस वर्ष नागपुर महानगरपालिका भी इसमें सहभागी हुई है। आने वाले समय में राज्य सरकार की ओर से जनता की भागीदारी वाले ऐसे पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक कार्य विभाग के माध्यम से पहल की जाएगी। उक्त विचार मंत्री आशीष शेलार ने व्यक्त किये। नागपुर दौरे पर पहुंचे सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने ऐतिहासिक पिली मारबत के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान शेलार ने नागपुर महानगर पालिका द्वारा आयोजित मारबत उत्सव का आधिकारिक शुरुआत की।
शेलार ने ने 145 साल पुरानी मारबत परंपरा को नागपुर की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत बताते हुए इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए समिति गठित करने की बात कही। इस अवसर पर महापौर नीता ठाकरे, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दानी-वखरे, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, मनपा आयुक्त डॉ.विपिन, संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेद्दी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र दाभाडे, दर्शनी धावड़, निधि तेलगोটে, आभा पांडे, अभिरुचि राजंगरे, उमा देशमुख, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनोता साहू, पुलिस उपायुक्त संदीप पाखले, पुलिस उपायुक्त राहुल मখনिकर, आदित्य मिखेलकर, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, नगरसेवक तुषार लारोरकर, रेखा निमजे, नगरसेविका चेतना निमजे, कल्पना शर्मा, स्वीटी भिसिकर, रामभाऊ अम्बुलकर, संजय अवचट, हेमन्त बर्डे, श्रीकांत अगлаве, कल्पक भनारकर, सहायक आयुक्त हरीश राऊत, अनिकेत धोपट, मनपा खेल अधिकारी डॉ. पीयूष अम्बुलकर उपस्थित थे।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
राहुल गांधी द्वारा पेपर लीक और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर उठाए गए सवालों पर शेलार ने निशाना साधते हुए कहा कि, उनके बयान और मांग में ईमानदारी नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में विद्यार्थियों के भविष्य और पेपर लीक को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें झारखंड और कर्नाटक में भी पेपर लीक के मामलों पर कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। शेलार ने कहा कि, अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग न्याय नहीं चल सकता। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पेपर लीक और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सख्त कार्रवाई की है और कानून भी बनाया है।
राज ठाकरे के डीजे बयान पर तंज
राज ठाकरे द्वारा डीजे को लेकर दिए गए बयान पर भी शेलार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की भूमिका क्या है, यह महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि इस मामले में राज्य सरकार पहले ही अपना निर्णय स्पष्ट कर चुकी है। शेलार ने तंज कसते हुए कहा कि बारात के पीछे घोड़े वाली भूमिका राज ठाकरे की इस मामले में भी दिखाई दे रही है। पुणे में डीजे बंदी को लेकर चल रहे विवाद पर आशीष शेलार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में सरकार की भूमिका स्पष्ट कर दी है और राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। डीजे और उससे जुड़े नियम स्पष्ट हैं तथा प्रशासन उसी के अनुसार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून या सरकारी फैसले के सफल क्रियान्वयन के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। बातचीत और चर्चा के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता है।













