नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिन्हें उन्होंने अपनी टीम में बनाए रखा (रिटेन किया) है। इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और सुनील नारायणे जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। गुजरात टाइटन्स ने सबसे अधिक खिलाड़ियों (22) को रिटेन किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सबसे अधिक सात विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रखा है, जबकि पांच बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने 19-19 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखा है। लखनऊ सुपर जायंट्स 18 खिलाड़ियों को बरकरार रखने के बाद 47.45 करोड़ रुपये की सबसे अधिक शेष धनराशि के साथ नीलामी में प्रवेश करेगा। नीलामी में उसे सात स्थान भरने हैं। गुजरात टाइटन्स के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये की राशि बची हुई है और उसे तीन खिलाड़ियों की जरूरत है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को बरकरार रखने के लिए कुल 1,002.05 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे नीलामी के लिए कुल 297.95 करोड़ रुपये का बजट बचा है।
अन्य टीमों के पास बची हुई धनराशि और भरे जाने वाले स्थान इस प्रकार हैं: आरसीबी (14.5 करोड़ रुपये, पांच स्थान), सीएसके (28.05 करोड़ रुपये, छह स्थान), केकेआर (41.65 करोड़ रुपये, आठ स्थान), मुंबई इंडियंस (32.60 करोड़ रुपये, नौ स्थान), पंजाब किंग्स (18.60 करोड़ रुपये, छह स्थान), राजस्थान रॉयल्स (27.05 करोड़ रुपये, छह स्थान), सनराइजर्स (40.15 करोड़ रुपये, सात स्थान)।
रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बाद टीमों की स्थिति इस प्रकार है :
चेन्नई सुपर किंग्स : अकील होसेन, अंशुल कंबोज, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, गुरजापनीत सिंह, जैक एडवर्ड्स, जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, राहुल चाहर, रामकृष्ण घोष, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, उर्विल पटेल।
दिल्ली कैपिटल्स : आशुतोष शर्मा, औकिश डार, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, केएल राहुल, काइल जैमीसन, लुंगी एनगिडी, माधव तिवारी, मुकेश कुमार, पृथ्वी साव, ऋषभ पंत, समीर रिजवी, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, जौशान अंसारी।
गुजरात टाइटन्स : अनुज रावत, अशोक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, हर्षल पटेल, जेसन होल्डर, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, टॉम बैंटन, वाशिंगटन सुंदर।
कोलकाता नाइट राइडर्स : अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नारायणे, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ सुपर जायंट्स : अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, जोश इंगलिस, कुलदीप यादव, मयंक यादव, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम कुरेन, शाहबाज अहमद।
मुंबई इंडियंस : अर्शदीप सिंह, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी. कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक।
पंजाब किंग्स : अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, हार्दिक पंड्या, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स : अमन राव पेराला, बृजेश शर्मा, दासुन शनाका, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, रवींद्र जड़ेजा, रियान पराग, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, वैभव सूर्यवंशी, यशराज पुंजा, यशस्वी जायसवाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब डफी, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, जोश हेजलवुड, कनिष्क चौहान, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, रॉसस डम, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, विक्की ओस्टवाल, विराट कोहली, यश दयाल।
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, खलील अहमद, क्रेंस फुलेट्टा, नाथन एलिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, स्मरण रविचंद्रन, टी. नटराजन।

















