लोकवाहिनी, संवाददाता:मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों की 17 सीटों में से छह पर निर्विरोध जीत हासिल करके सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया है, जबकि बाकी 11 सीटों के लिए मतदान गुरुवार (19 जून) को होना है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, वोटों की गिनती 22 जून को होगी। बिना किसी मुकाबले के जीती गई छह सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो-दो सीटें जीतीं। महायुति के सीट-शेयरिंग समझौते के तहत, भाजपा ने 11 सीटों पर, शिवसेना ने चार सीटों पर और एनसीपी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें महायुति ने 6 सीटों पर निर्विरोध जीत मिली थी।
निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार में वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर: अरुण लखानी (भाजपा), अहिल्यानगर: प्राजक्त तनपुरे (भाजपा), ठाणे: रवींद्र फाटक (शिवसेना), यवतमाल: दुष्यंत चतुर्वेदी (शिवसेना), रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग: अनिकेत तटकरे (एनसीपी) और पुणे से एनसीपी के विक्रम काकड़े का समावेशन था। अब बची हुई 11 सीटों पर आज मतदान होगा। जिन सीटों पर चुनाव होगा उसमें सोलापुर: राजेंद्र राउत (भाजपा) बनाम वसंतराव देशमुख (राकांपा-सपा), जलगांव: नंदकिशोर महाजन (भाजपा) बनाम शरद तायडे (शिवसेना-यूबीटी) बनाम रेशमा काले (शिंदे गुट से शिवसेना की बागी उम्मीदवार), सांगली-सतारा: धैर्यशील कदम (भाजपा) बनाम अभयसिंह जगताप (एनसीपी-एसपी) बनाम किशोर धूमल (निर्दलीय), नांदेड़: अमर राजुरकर (भाजपा) बनाम रामदास पाटिल (कांग्रेस), नागपुर (उपचुनाव): राजीव पोद्दार (भाजपा) बनाम अतुल लोंढे (कांग्रेस)। भंडारा-गोंदिया: नरेश ईश्वरकर (कांग्रेस समर्थित) बनाम अविनाश ब्राह्मणकर (भाजपा), नासिक : गोकुल गीते (निर्दलीय) बनाम नरेंद्र दराडे (शिवसेना), अमरावती: हर्षदीप देशमुख (कांग्रेस) बनाम प्रवीण पोटे (भाजपा) बनाम नीलेश विश्वकर्मा (वंचित बहुजन अघाड़ी), धाराशिव-लातूर-बीड: बसवराज पाटिल (भाजपा) बनाम महेश देशमुख (कांग्रेस), परभणी-हिंगोली: सईद खान (शिवसेना) बनाम विवेक नवंदर (शिवसेना-यूबीटी) बनाम सुशील देशमुख (निर्दलीय) और छत्रपति संभाजीनगर-जालना: सुहास शिरसाट (भाजपा) बनाम गणेश लोखंडे (शिवसेना-यूबीटी) मैदान में है।











