नई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती चिंताओं के बीच इस्मा यानी इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) ने सोमवार को आश्वस्त किया कि भारत में चीनी की कोई कमी नहीं है और आने वाले कुछ हफ्तों में कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। पिछले एक महीने में चीनी 20% से ज्यादा महंगी होकर 60 प्रति किलो तक हो गई है। इसके बाद सरकार ने राहत देने के लिए ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार ने 20 अगस्त को 10 लाख टन रॉ शुगर के बिना किसी सीमा शुल्क आयात की अनुमति दी है, ताकि बाजार में आपूर्ति बढ़ाकर कीमतों पर काबू पाया जा सके। सोमवार को इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन आईएसएमए) ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें चीनी को लेकर उठ रहे सवालों पर ठोस जानकारी दी है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) के प्रेसिडेंट नीरज शिरगांवकर ने कहा कि अभी अगस्त का महीना चल रहा है। 1 अगस्त तक लगभग साढ़े तीन महीने का स्टॉक मौजूद था, इसलिए इस महीने घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है।
August 25, 2026
0 Comment
2 Views
चीनी की कमी नहीं जल्द सस्ती होगी,त्योहारों के लिए पर्याप्त स्टॉक
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती चिंताओं के बीच इस्मा यानी इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) ने सोमवार को आश्वस्त किया कि भारत में चीनी की कोई कमी नहीं है और आने वाले कुछ हफ्तों में कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। पिछले... Read More














