झूठ बोल भटकाने वाले हर चौराहे पर मिलेंगे
लोकवाहिनी, संवाददाता
वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ पहल पर मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि युवा सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और झूठ की गूंज से गुमराह नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। इस कार्यक्रम के लिए 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। मोदी ने युवाओं से झूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील की। पीएम ने कहा, लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना। उन्होंने युवाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का भी आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, आपको हर जगह ऐसे लोग मिलेंगे जो झूठ की गूंज के जरिये आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे लेकिन आज का युवा सच्चाई के साथ खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए खास तौर पर वाई आकार का रैंप बनाया गया था। भाषण से पहले पीएम रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। एक स्टूडेंट ने उन्हें तस्वीर भी गिफ्ट की। ‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया छात्रों से संवाद का एक अभियान है जिसके तहत देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस इस अभियान के जरिये परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं और
भारत की अर्थव्यवस्था ने दुनिया को दिखाया रास्ता
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि मुश्किल ग्लोबल हालात के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत बढ़ी। उन्होंने इस ग्रोथ रेट को दुनिया के लिए नई उम्मीद की किरण बताया, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया संघर्ष, व्यापारिक तनावों और ऊर्जा व तेल सप्लाई चेन में रुकावटों का सामना कर रही है। मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के तीसरे चरण को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया लंबे समय से संघर्ष और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, जिसमें ऊर्जा और कमोडिटी सप्लाई चेन पर दबाव है और व्यापार को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है। मोदी ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही खास तौर पर चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि ने इसकी अर्थव्यवस्था की मजबूती को साबित किया। मोदी ने आगे कहा कि ऐसे में भी, जब भारत 7.8% की दर से आगे बढ़ता है, तो दुनिया को एक नई उम्मीद दिखाई देती है। उन्होंने देश में बढ़ते ग्लोबल भरोसे के एक और सबूत के तौर पर भारत की बेहतर होती सॉवेरेन रेटिंग की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा भारत की सॉवेरेन रेटिंग को ‘ए’ कैटेगरी में अपग्रेड किए जाने का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह अपग्रेड लगभग तीन दशकों के बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भारत की आर्थिक विकास की रफ्तार, मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता और हाल के वर्षों में किए गए स्ट्रक्चरल सुधारों में दुनिया के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में सुधार की प्रक्रिया और भी तेजी से जारी रहेगी। मोदी ने कहा कि भारत की सुधार एक्सप्रेस और भी तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने आर्थिक और स्ट्रक्चरल सुधारों की रफ्तार बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा देख सकते हैं कि सरकार सौर, पवन, जलविद्युत और परमाणु ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में
कितनी गंभीरता से काम कर रही है। मोदी ने युवाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में विशेषज्ञता बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, देश के युवाओं को एआई के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनना होगा और हम चाहते हैं कि हमारे युवा इस
क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
नाराज फूफा जी को अब काम मिल गया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाने वालों पर मंगलवार को निशाना साधते
हुए उन्हें एक बार फिर नाराज फूफा बताया। मोदी ने गुजरात के वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद पिछले 12 वर्ष में देश की कार्यसंस्कृति बदल गई है। इस कार्यक्रम में उन्होंने 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 2,800 किलोमीटर लंबा समर्पित माल ढुलाई गलियारा भी शामिल है, जिसे मोदी ने 21वीं सदी की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। मोदी ने गलियारा परियोजना की उपयोगिता पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए कहा, नाराज फूफा जी कहेंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा? उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, नाराज फूफा को अब काम मिल गया। मोदी ने कहा, 2014 के बाद भारत ने 50,000 आधुनिक रेल कोच बनवाए लेकिन पिछली (कांग्रेस) सरकार 10 साल में 50,000 शौचालय भी नहीं बनवा सकी। प्रधानमंत्री ने समर्पित माल ढुलाई गलियारे (पश्चिम) के तीन प्रमुख खंडों का उद्घाटन किया। यह गलियारा नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह को उत्तर प्रदेश के दादरी से जोड़ता है और इन खंडों के उद्घाटन के साथ परियोजना पूरी हो गई। मोदी ने कहा, समर्पित माल ढुलाई गलियारे तेजी से विकसित हो रहे भारत की जीवनरेखा हैं। इस आधुनिक माल ढुलाई नेटवर्क के कारण भारत में बदलाव की रफ्तार तेज हो रही है।











