प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह यहां हुगली नदी में नौका विहार किया और कहा कि इसके पवित्र जल में एक संपूर्ण सभ्यता की शाश्वत भावना बहती है। मोदी ने यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल के विकास और “महान बंगाली लोगों” की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने अपने इस नौका विहार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह हाथ में कैमरा लिए लकड़ी की एक नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में पृष्ठभूमि में हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें नाविकों से मिलने का अवसर मिला, जिनकी मेहनती प्रकृति प्रशंसनीय है और साथ ही सुबह सैर करने वालों से भी मुलाकात हुई।
April 25, 2026
0 Comment
1 Views
प्रधानमंत्री का नौका विहार…
by Digital Desk
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह यहां हुगली नदी में नौका विहार किया और कहा कि इसके पवित्र जल में एक संपूर्ण सभ्यता की शाश्वत भावना बहती है। मोदी ने यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल के विकास और “महान बंगाली लोगों” की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने अपने इस नौका विहार... Read More












