मुंबई। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडिलटन इन दिनों भारत दौरे पर हैं. मंगलवार, 17 नवंबर को मुंबई दौरे के दूसरे दिन शाही जोड़े का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. दोनों ने अर्थशॉट प्राइज 2026 के 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात की. इस दौरान प्रिंस विलियम खुद इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते नजर आए, जबकि केट मिडिलटन पीछे बैठकर सवारियों का आनंद लेती दिखीं. यह खास ऑटो राइड बांद्रा-वर्ली सी लिंक के खूबसूरत नजारे के बीच हुई. जिस इलेक्ट्रिक ऑटो में दोनों ने सफर किया, उसे महिंद्रा लास्ट माइल माबिलिटी ने तैयार किया है. कंपनी भारत के उन दो फाइनलिस्ट में शामिल है, जिन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में उनके काम के लिए अर्थशॉट पुरस्कार के लिए चुना गया है. मुंबई में अपनी इस मुलाकात के दौरान केट मिडिलटन बेहद सादगी भरे और आकर्षक अंदाज में नजर आईं. उन्होंने आइवरी वाइट रंग का पैंटसूट पहना था. उनके ब्लेजर में खास डिजाइन वाले कंधे, लैपल कॉलर और कमर पर फिटिंग थी.
इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का वी-नेक टॉप और वाइड लेग ट्राउजर पहना. केट ने अपने लुक को हल्के सोने के पेंडेंट और आकर्षक ईयरिंग्स के साथ पूरा किया. उन्होंने बाल खुले रखे थे और हल्का मेकअप किया था. उनका पूरा लुक बेहद सादा होने के साथ ही शाही अंदाज वाला था. उन्होंने गहरे नीले रंग का ट्राउजर और भूरे रंग के जूते पहने थे. शाही जोड़े का यह अंदाज उनके मुंबई दौर की खास तस्वीरों में शामिल हो गया. अर्थशॉट प्राइज पर्यावरण संरक्षण और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों में शामिल है. इसके तहत पर्यावरण से जुड़े नए और प्रभावी समाधानों को प्रोत्साहित किया जाता है. मुंबई में प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने 2026 के 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात कर उनके काम के बारे में जाना. इससे पहले सोमवार को प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडिलटन के साथ सचिन तेंदुलकर मुंबई की गलियों में नजर आए थे. इस दौरान इन्होंने गली क्रिकेट का लुत्फ उठाया और साथ में कुल्हड़ चाय भी पी. वहीं, प्रिंस विलियम और केट ने बच्चों के साथ बातचीत की और स्थानीय म्यूजिशियन ने उनका मनोरंजन भी किया.
















