“शिंदे गुट पैसों के बल पर लड़ रहा है चुनाव — लोकशाही के लिए खतरा”
शिवसेना नेता( UBT) और सांसद संजय राऊत ने शिंदे गुट और आगामी नगरपालिका-नगरपंचायत चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट का “कोथला” अमित शाह ही निकालेंगे।
संजय राऊत ने अपनी तबियत के बारे में भी बताया. कहा तबियत में सुधार हो रहा है, पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। रेडिएशन का हिस्सा पूरा हो गया है और रिकवरी अभी शुरू है। राऊत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में नगरपालिका और नगरपंचायत चुनावों में पैसों की भारी बारिश हो रही है











