तेहरान/वॉशिंगटन डीसी:अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि वह परमाणु समझौते को लेकर अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राइफल के साथ फोटो शेयर कर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी समझदार बनो, अब ज्यादा देर नरमी नहीं बरती जाएगी।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राइफल के साथ एक फोटो पोस्ट की। फोटो पर लिखा था, नो मोर मिस्टर नाइस गा यानी अब ज्यादा देर नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और कहा कि ईरान खुद को संभाल नहीं पा रहा है। ट्रम्प ने कहा है कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका और सख्त रुख अपना सकता है।
इस बीच ईरान ने अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत की है। तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चिट्ठी में ईरान ने अमेरिका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसके जहाजों को जब्त करके ‘समुद्री डकैती’ की है।
अमेरिका ने 38 लाख बैरल तेल जब्त किया : ईरान
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि अमेरिका ने ‘मैजेस्टिक’ और ‘टिफनी’ नाम के जहाजों को कब्जे में लिया और लगभग 38 लाख बैरल ईरानी तेल भी जब्त कर लिया।








