अमेरिका ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर कार्रवाई करते हुए भारत सहित 17 देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की। यह फैसला सभी देशों पर लगाए गए अतिरिक्त 10 प्रतिशत शुल्क की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले लिया गया। इन देशों ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर रोक लगाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में विफलता दिखाई थी। ग्रीर ने यहां एक बयान में कहा, यह कदम मानवाधिकारों के उल्लंघन और व्यापार के गलत तरीकों को सुधारने की दिशा में एक शुरुआत होगी, जिससे हर जगह श्रमिकों का कल्याण हो सके। 10% टैरिफ दर भारत, कनाडा, यूके, बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित 17 देशों पर लागू होती है। इससे पहले, भारत उन देशों की श्रेणी में था जिन पर 12.5% टैरिफ लगता था।
July 25, 2026
0 Comment
11 Views
भारत समेत 17 देशों पर अमेरिका का 10% टैरिफ बम;पाकिस्तान भी नहीं बचा
by Digital Desk
वशिंगटन डीसी, एजेंसी अमेरिका ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर कार्रवाई करते हुए भारत सहित 17 देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क... Read More














