लोकवाहिनी, संवाददाता:कटक। कटक स्थित एससीबी (SCB) मेडिकल हॉस्पिटल में आज तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यह हृदयविदारक घटना अस्पताल के एक वार्ड में हुई, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर है।
कटक के श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के आईसीयू (ICU) में लगी थी। यहाँ करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए।
अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है। श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज (एससीबी) कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है।









